>

सुरक्षा अलर्ट: धोखाधड़ी करने वाले टीवीएस क्रेडिट के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें या किसी को पैसे ट्रांसफर न करें. विशेष ऑफर पेज पर जाकर हमारे सभी खास ऑफर चैक करें. अगर आपको कोई फर्जी कॉल आता है, तो उनके बारे में 1930 पर कॉल करके या संचार साथी पोर्टल या ऐप के जरिए तुरंत रिपोर्ट करें.

Hamburger Menu Icon
products image

प्रेस रिलीज़

विशेष जानकारी और हाइलाइट्स के बारे में जानें

टीवीएस क्रेडिट ने डिस्बर्समेंट में 21% और PAT में 22% की वृद्धि दर्ज की; दिसंबर 2025 को समाप्त हुए नौ महीनों के लिए ₹ 658 करोड़ के पीएटी की रिपोर्ट

प्रकाशन: टीवीएस क्रेडिट तिथि: 27 | जनवरी | 2026

27 जनवरी, 2026: भारत की अग्रणी एनबीएफसी में से एक टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज़ लिमिटेड ने आज, 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने अनऑडिटेड फाइनेंशियल परिणाम प्रकाशित किए. कंपनी ने 9एम एफवाई25 की तुलना में 9एम एफवाई26 में डिस्बर्समेंट में 21% की वृद्धि दर्ज की. टीवीएस क्रेडिट ने 9एम एफवाई26 के लिए ₹ 5,351 करोड़ की कुल आय रिपोर्ट की, जो 9एम एफवाई25 से 8% की वृद्धि है और 9एम एफवाई26 के लिए टैक्स के बाद ₹ 658 करोड़ का निवल लाभ रिपोर्ट किया, जो 9एम एफवाई25 से 22% की वृद्धि है.

Q3 FY26 के महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दिसंबर'25 तक एयूएम ₹ 29,678 करोड़ था, जो दिसंबर' 24 की तुलना में 9% की वृद्धि है.
  • Q3 एफवाई 26 की कुल आय ₹1,870 करोड़ थी, जो Q3 एफवाई 25 की तुलना में 9% की वृद्धि है.
  • Q3 एफवाई 26 के लिए टैक्स से पहले लाभ ₹370 करोड़ था, जो Q3 एफवाई 25 की तुलना में 15% की वृद्धि है.
  • Q3 एफवाई 26 के लिए टैक्स के बाद शुद्ध लाभ ₹272 करोड़ था, जो Q3 एफवाई 25 की तुलना में 13% की वृद्धि है.

 
9एम एफवाई26 के महत्त्वपूर्ण बिंदु:

  • दिसंबर'25 तक एयूएम ₹ 29,678 करोड़ था, जो दिसंबर' 24 की तुलना में 9% की वृद्धि है.
  • 9एम एफवाई26 की कुल आय ₹5,351 करोड़ थी, जो 9एम एफवाई25 की तुलना में 8% की वृद्धि है.
  • 9एम एफवाई26 के लिए टैक्स से पहले लाभ ₹ 890 करोड़ रहा, जो 9एम एफवाई25 की तुलना में 23% की वृद्धि है.
  • 9एम एफवाई26 के लिए टैक्स के बाद शुद्ध लाभ ₹ 658 करोड़ था, जो 9एम एफवाई25 की तुलना में 22% की वृद्धि है.

 
Q3 एफवाई26 में, टीवीएस क्रेडिट ने डिस्बर्समेंट में वृद्धि जारी रखी. जीएसटी 2.0 लागू होने और महंगाई कम रहने के बाद कस्टमर्स का रुझान अच्छा हुआ और प्रोडक्ट कैटेगरी में मांग बढ़ी, जिससे बिक्री में वृद्धि हुई, मार्केट में पकड़ मज़बूत हुई और मार्केट हिस्सेदारी बढ़ गई. टीवीएस क्रेडिट ने मज़बूत मांग के साथ त्योहारों का एक सफल मौसम भी देखा. इस अवधि के दौरान, कंपनी ने सभी प्रोडक्ट कैटेगरी में जोखिम को ध्यान में रखते हुए विकास पर अपना ध्यान केंद्रित किया और एक संतुलित पोर्टफोलियो तैयार किया. टीवीएस क्रेडिट ने कस्टमर के अनुभव और ऑपरेशनल दक्षता को बढ़ाने के साथ ही मौजूदा प्रोडक्ट की पहुंच को बढ़ाना, प्रोडक्ट ऑफर का विस्तार करना, बड़े पैमाने पर डिस्ट्रीब्यूशन करना जारी रखा.

9एम एफवाई26 के दौरान, टीवीएस क्रेडिट ने 41 लाख से अधिक नए कस्टमर को लोन डिस्बर्स किया, जिससे उनका कुल कस्टमर बेस लगभग 2.3 करोड़ हो गया.

टीवीएस क्रेडिट मजबूत जोखिम प्रबंधन प्रथाओं को बनाए रखते हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने और कस्टमर के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का लाभ उठाने पर ध्यान देता रहेगा.

टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज़ लिमिटेड के बारे में:
टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज़ लिमिटेड, आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड भारत की अग्रणी और विविध नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है. पूरे भारत में 60,700 से अधिक टचपॉइंट के साथ, कंपनी का उद्देश्य भारतीयों को बड़ा सपना देखने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सशक्त बनाना है. टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के लिए नंबर वन फाइनेंसर और प्रमुख टू-व्हीलर, कंज़्यूमर ड्यूरेबल और मोबाइल फोन फाइनेंसर होने के कारण, टीवीएस क्रेडिट यूज़्ड कार लोन, ट्रैक्टर लोन, यूज़्ड कमर्शियल व्हीकल लोन और अनसेक्योर्ड लोन सेगमेंट में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. नए ज़माने की दमदार टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स के साथ, कंपनी ने आज तक लगभग 2.3 करोड़ से अधिक कस्टमर्स को अपनी संतुष्टिजनक सेवाएं प्रदान की हैं.

मीडिया कॉन्टैक्ट:

पॉल एबेनेज़र
मोबाइल: +91 7397398709
ईमेल:paul.ebenezer@tvscredit.com


  • इसे यहां शेयर करें
  • Share it on Facebook
  • Share it on Twitter
  • Share it on Linkedin

साइन अप करें और पाएं नए अपडेट्स और ऑफर्स

व्हाट्स ऐप

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें