>

सुरक्षा अलर्ट: धोखाधड़ी करने वाले टीवीएस क्रेडिट के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें या किसी को पैसे ट्रांसफर न करें. विशेष ऑफर पेज पर जाकर हमारे सभी खास ऑफर चैक करें. अगर आपको कोई फर्जी कॉल आता है, तो उनके बारे में 1930 पर कॉल करके या संचार साथी पोर्टल या ऐप के जरिए तुरंत रिपोर्ट करें.

Hamburger Menu Icon

नई कार बनाम यूज़्ड कार लोन: कौन सा बेहतर विकल्प है?

कार खरीदने की सोच रहे हैं? यूज़्ड कार बनाम नई कार लोन लेने का निर्णय केवल कार के बारे में नहीं होता है ; यह आपकी फाइनेंशियल यात्रा को बेहतर बना सकता है या बाधित कर सकता है.

कम कीमत पर महंगी प्री-ओन्ड वाहन का विकल्प चुनने से आपको कई लाभ मिलेंगे. इससे न केवल आप कम कीमत पर शानदार मॉडल खरीद सकते हैं, बल्कि यूज़्ड कार खरीदने से आपको कम डेप्रिसिएशन दरें, कम इंश्योरेंस प्रीमियम और संभावित रूप से कम रजिस्ट्रेशन फीस जैसे लाभ भी मिलते हैं.

हमारे एक्सपर्ट और समर्पित प्रतिनिधि आपकी खरीद प्रक्रिया के दौरान आपकी सहायता करने के लिए यहां उपलब्ध हैं और आप सही डीलर चुनने, संतोषजनक और आसान खरीद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं. यूज़्ड कार खरीदने का विकल्प चुनने से आपको न केवल शुरुआत में पैसे बचाने में मदद मिलती है, बल्कि आपको लंबे समय में फाइनेंशियल रूप से सुरक्षित और चिंता-मुक्त रहने में भी मदद मिलती है.

आइए, हम आपके कार लोन विकल्पों की प्रभावी रूप से तुलना करने में आपकी मदद करने के लिए बुनियादी बातों को समझते हैं.

यह क्यों महत्वपूर्ण है?

नई कार खरीदने या यूज़्ड कार लोन लेने के बीच आपका चुनाव, अपनी फाइनेंशियल स्थिरता के अनुसार किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक विकल्प के अपने फायदे हैं, और अंतरों को समझने से आपको अपने बजट के अनुसार सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी

आपकी जानकारी के लिए यूज़्ड कार लोन बनाम नए कार लोन की तुलना नीचे दी गई है:

फीचर नया कार लोन यूज़्ड कार लोन
ब्याज दर आमतौर पर अधिक अक्सर कम
लोन की अवधि आमतौर पर कम (अधिक लोन राशि के कारण) अधिक हो सकता है (कम लोन राशि के कारण)
डाउन पेमेंट आमतौर पर अधिक आमतौर पर कम
रिस्क फैक्टर अधिक (नई कारों की कीमत तेज़ी से घटती हैं) कम (यूज़्ड कार पहले से ही डेप्रिसिएट हो चुकी होती है)

यूज़्ड कार लोन क्या हैं?

यूज़्ड कार लोन से आप अपनी बचत को खत्म किए बिना प्री-ओन्ड वाहन खरीद सकते हैं. यह कार की लागत को कवर करता है, जिससे आप 1 से 5 वर्षों की विस्तृत मासिक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं.

यूज़्ड कार लोन की मुख्य विशेषताएं:

जब भी आप यूज़्ड कार के लिए फाइनेंसिंग पर विचार करें, तो यूज़्ड कार लोन की मुख्य विशेषताओं को समझने की कोशिश ज़रूर करें. ये लोन ढेर सारी लाभकारी विशेषताएं पेश करते हैं, जिनका लक्ष्य नए वाहन की खरीद को अधिक सरल और किफायती बनाना है. लोन प्रोसेस के दौरान सुविधा, कम लागत और मन की शांति पर ध्यान केंद्रित करके, यूज़्ड कार लोन का उद्देश्य आपके पसंदीदा वाहन के लिए आसान फाइनेंसिंग सुनिश्चित करना है.

आइए, अब हम यूज़्ड कार लोन के कुछ आवश्यक पहलुओं के बारे में जानते हैं और समझते हैं, जो उन्हें आपके जैसे बजट के प्रति जागरूक खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं.

  1. अधिक ब्याज दरें: डेप्रिसिएशन के कारण, नए कार लोन की तुलना में यूज़्ड कार लोन की ब्याज दरें अक्सर थोड़ी अधिक होती हैं. हालांकि, अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री वाले उधारकर्ता हमसे प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन ले सकते हैं..
  2. लोन की कम अवधि: यूज़्ड कार लोन की पुनर्भुगतान अवधि आमतौर पर 1 से 5 वर्ष की होती है. हम 5 वर्षों तक की अवधि प्रदान करते हैं. ध्यान रखें कि, कम अवधि का विकल्प चुनने से कुल ब्याज लागत कम होती है और वाहन का मालिक जल्द बना जा सकता है.
  3. कम लोन राशि: कुछ लेंडर अपनी कम मार्केट वैल्यू के कारण यूज़्ड कारों के लिए कम फंड प्रदान कर सकते हैं, लेकिन हम आपकी यूज़्ड कार की वैल्यू के 95% तक की सुरक्षित फंडिंग सुनिश्चित करते हैं.

इसे भी पढ़ेंभारत में यूज़्ड कार खरीदने के लिए 4-चरणों वाली एक गाइड

नए कार के लिए लोन लेने की तुलना में यूज़्ड कार के लिए लोन लेने के लाभ:

  • यूज़्ड कार लोन किफायती विकल्प होते हैं, जिससे शुरुआती खर्चे कम हो जाते हैं
  • नई कारों की तुलना में यूज़्ड कारों की कीमत कम होती है, जिससे आपके पैसे बचते हैं
  • यूज़्ड कार के लिए इंश्योरेंस लेने में कम पैसे लगते हैं, जो लगातार बचत होती है
  • लोन अप्रूवल के तुरंत बाद ड्राइव कर सकते हैं, वाहन का तुरंत उपयोग कर सकते हैं
  • यूज़्ड कार के लिए कोई रजिस्ट्रेशन लागत नहीं है, कोई लाइफटाइम टैक्स नहीं है, केवल नाम ट्रांसफर का शुल्क लगता है* (संशोधित)

यूज़्ड कार लोन लेने के नुकसान:

  • जोखिम के कारण यूज़्ड कार लोन की दरें अक्सर अधिक होती हैं
  • लोन चुकाने की अवधि कम हो सकती है, जिससे मासिक रूप से अधिक भुगतान करना पड़ सकता है
  • नई कारों में कम डेप्रिसिएशन होता है, लेकिन यूज़्ड कार में अधिक डेप्रिसिएशन होता है, जो इसकी रीसेल वैल्यू को प्रभावित करती है

नए कार लोन क्या हैं?

अगर आप चमचमाती नई कार में सड़क पर निकलने के विचार से उत्साहित हैं, तो नई कार के लिए लोन लेना आपके लिए सबसे सही विकल्प है. इन लोन की ब्याज दरें प्रति वर्ष 9% से शुरू होती हैं. आप फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दरों में से चुन सकते हैं. फिक्स्ड दर के साथ, आपका मासिक भुगतान एक समान रहता है. लेकिन फ्लोटिंग ब्याज दर के साथ, आपके भुगतान मार्केट ट्रेंड के आधार पर बदल सकते हैं.

नए कार लोन की मुख्य विशेषताएं:

आइए, नए कार लोन के प्रमुख पहलुओं के बारे में जानें:

  1. प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें: आमतौर पर नए कार लोन की तुलना में यूज़्ड कार लोन की ब्याज दरें कम होती हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि नई कारों की रीसेल वैल्यू अधिक होती है, जो लेंडर के जोखिम को कम करता है. सस्ती होने के साथ-साथ यूज़्ड कार की ब्याज दर कम होने के कारण कुल ब्याज की लागत और मासिक भुगतान, दोनों कम हो सकते हैं.
  2. विस्तारित लोन अवधि: नए कार लोन की पुनर्भुगतान अवधि अक्सर अधिक होती है, जो आमतौर पर 1 से 7 वर्षों तक होती है, पुनर्भुगतान की समय-सीमा बढ़ने से कार की लागत लंबी अवधि में बंट जाती है, जिससे मासिक भुगतान कम हो जाता है. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि लंबी लोन अवधि का विकल्प चुनने से ब्याज का भुगतान अनिवार्य रूप से अधिक हो जाता है.
  3. उच्च लोन राशि: आमतौर पर नई कारों की मार्केट वैल्यू अधिक होती है, यही वजह है कि आपको लोन की बड़ी राशि प्रदान की जाती है. इससे आपको अधिक डाउन पेमेंट करने की ज़रूरत नहीं होती है.

जब भी आप लोन लेने की सोचें, तो पहले आप इसके फायदे-नुकसान की जानकारी प्राप्त कर लें:

नए कार लोन के फायदे:

  • नए वाहन आमतौर पर नई सुरक्षा-सुविधाओं से सुसज्जित होते हैं, जिससे आप न केवल बेहतर ड्राइविंग कर पाते हैं, बल्कि यात्रियों को पूरी सुरक्षा भी मिलती है
  • लोन आपकी कार की कीमत को समयानुसार विभाजित कर देता है, जिससे कि यह आपकी मासिक बजट के अनुकूल हो जाता है.

नई कार वारंटी के साथ आ सकती है, जिसमें एक स्तर तक मेंटेनेंस और मरम्मत कवर किए जाते हैं, इससे आपके अप्रत्याशित खर्च कम हो जाते हैं

नए कार लोन के नुकसान:

  • मूल्य में तेज़ी से कमी आने के कारण रीसेल वैल्यू का खासा नुकसान होता है
  • यूज़्ड कार की तुलना में अधिक प्रारंभिक लागत
  • अधिक कीमत के कारण उच्च इंश्योरेंस प्रीमियम

सबसे महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर: मुझे नई कार खरीदनी चाहिए या फिर यूज़्ड कार?

  1. बजट और किफायती, दोनों: अपने बजट का हिसाब लगाते हुए अपने मासिक भुगतान निर्धारित करें. यूज़्ड कार अक्सर आपकी बजट के अनुकूल होते हैं, जिससे न केवल आप अपने फाइनेंशियल लक्ष्य पूरे कर पाते हैं, बल्कि नई कार या पुरानी मॉडल की कार खरीदने के बीच उचित निर्णय ले पाते हैं.
  2. डेप्रिसिएशन का प्रभाव: अपने इन्वेस्टमेंट पर डेप्रिसिएशन के असर को कैलकुलेट करें. नई कारों का उनके शुरुआती दिनों में अत्यधिक वैल्यू नहीं मिलता, जबकि यूज़्ड कारें इस डेप्रिसिएशन के एक बड़े हिस्से का अनुभव पहले ही कर चुकी होती हैं, इसलिए बीतते समय के साथ वे आपके पैसे का बेहतर वैल्यू देती हैं.
  3. वाहन की स्थिति और विश्वसनीयता: जब भी आप यूज़्ड कार खरीदें, तो इसकी स्थिति और मेंटेनेंस हिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें. इससे आप न केवल कार की विश्वसनीयता जान पाते हैं, बल्कि संभावित मेंटेनेंस लागत का आकलन भी कर लेते हैं, जिससे कि वाहन के पूरे वैल्यू की तस्वीर आपको साफ नज़र आती है.
  4. इंश्योरेंस और वारंटी: इंश्योरेंस प्रीमियम और वारंटी कवरेज सहित, स्वामित्व के फाइनेंशियल पहलू पर ध्यान दें. जहां नए कार के प्रीमियम की लागत अधिक हो सकती है और वे व्यापक रूप से वारंटी कवरेज भी पेश करते हैं, वहीं यूज़्ड कार का इंश्योरेंस प्रीमियम कम हो सकता है, लेकिन आपको विस्तृत वारंटी कवरेज के बिना संभावित मरम्मत की लागत देने की ज़रूरत पड़ सकती है.
  5. निजी प्राथमिकताएं: जब भी नई या यूज़्ड कार के बीच निर्णय लेना हो, तो निजी प्राथमिकताओं पर विचार करें. अगर आप नवीनतम फीचर, टेक्नोलॉजी और इसकी लुक पर ध्यान देते हैं, तो आपको ये कारक आकर्षक लग सकते हैं. हालांकि, अगर आपके लिए इसकी कीमत और किफायती होना मायने रखती है, तो अच्छी तरह से मेंटेन किए गए प्री-ओन्ड वाहन के साथ यूज़्ड कार लोन आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंयूज़्ड कार लोन के बारे में सब कुछ जानें

नई कार बनाम यूज़्ड कार लोन: सर्वश्रेष्ठ विकल्प प्राप्त करना

जब भी आप नई कार या यूज़्ड कार लोन के बीच तुलना करेंगे, तो दूसरा विकल्प आपके लिए अक्सर बेहतर साबित होता है. पुरानी कार लोन किफायती होने साथ पैसा वसूल भी होती है, नए वाहन की तुलना में इसके आगामी खर्च कम होते हैं और डेप्रिसिएशन भी कम होता है. इसके अलावा, यूज़्ड कार के इंश्योरेंस किफायती होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बचत होती रहती है. इसलिए, यूज़्ड कार लोन चुनने से आपको महत्त्वपूर्ण रूप से फाइनेंशियल लाभ प्राप्त होते हैं और अगली कार खरीदते समय यह आपके लिए अधिक व्यवहारिक साबित होते हैं.

इसे भी पढ़ेंलोन पर यूज़्ड कार खरीद रहे हैं? यहां 6 चीज़ें दी गई हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

  1. यूज़्ड कार लोन की ब्याज दर अधिक क्यों है?

यूज़्ड कार लोन के लिए ब्याज दर अधिक होती है क्योंकि उपयोग किए वाहन से जुड़े जोखिम अधिक होते हैं, जिसके कारण लेंडर ब्याज दर थोड़ी अधिक लगाते हैं.

  1. कौन सी कार सबसे अच्छी होती है, नई या पुरानी?

जब भी आप नई कार खरीदने की सोचते हैं, तो आपको नवीनतम टेक्नोलॉजी मिलती है, लेकिन अक्सर इनकी वैल्यू तेज़ी से कम हो जाती है. इसके विपरीत, यूज़्ड कार का चयन करने से आपको सीमित बजट में सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है. अंत में, निर्णय आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और फाइनेंशियल सोच-विचार पर निर्भर होता है.

  1. क्या मुझे सेकेंड-हैंड कार की पूरी वैल्यू पर लोन मिल सकता है?

आमतौर पर, लेंडर यूज़्ड कार लोन के लिए डाउन पेमेंट का अनुरोध कर सकते हैं, भले ही यह पूरे वाहन की लागत को कवर नहीं करता हो.

हालांकि, हम कई कारक जैसे कि बढ़िया क्रेडिट स्कोर, वाहन किस स्थिति में इत्यादि के आधार पर कार वैल्यूएशन का 100% तक फाइनेंसिंग करते हैं.

  1. मुझे यूज़्ड कार के लिए कम ब्याज दर का लोन कैसे मिल सकता है?

यूज़्ड कार के लिए आपको कम ब्याज दर का लोन मिले, इसलिए बढ़िया क्रेडिट स्कोर बनाए रखें, अधिक राशि का डाउन पेमेंट करें, लोन के लिए कम अवधि चुनें और सर्वश्रेष्ठ ऑफर ढूंढें! व्यक्तिगत रूप से सहायता पाने के लिए हमारे एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन प्राप्त करें और उपयुक्त फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस पाएं.

 

यूज़्ड कमर्शियल वाहनों को खरीदते समय पैसे बचाने के सुझाव

बिज़नेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदते समय सावधानीपूर्वक विचार करना होता है, क्योंकि यह बिज़नेस को बढ़ाता है और चलाता है!

इस आर्टिकल में, हम प्री-ओन्ड कमर्शियल वाहन खरीदने का निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण कारकों के बारे में जानेंगे.

यूज़्ड कमर्शियल वाहन खरीदते समय ये टिप्स आज़माएं:

यूज़्ड कमर्शियल वाहन खरीदते समय,

अपने बिज़नेस की आवश्यकताएं निर्धारित करें:

कार्गो के प्रकार या पैसेंजर, यात्रा की दूरी और अपनी अन्य विशिष्ट आवश्यकताओं का ध्यान रखें, ताकि आप अन्य विकल्पों के साथ तुलना कर पाएं.

विश्वास और पारदर्शिता:

उन विक्रेताओं से खरीदारी करें जो ट्रक के अतीत से जुड़ी जानकारी और पेपरवर्क के संबंध में पारदर्शिता बरतते हैं.

ट्रक की वास्तविक स्थिति:

आयु, इंजन की स्थिति, बॉडी की स्थिति आदि. ध्यान रखें, अगर पुराने वाहन की मेंटेनेंस हिस्ट्री अच्छी है, तो इसका मतलब है कि ट्रक नई यात्रा के लिए आपका मज़बूत आधार बनेगा और अच्छा माइलेज देगा.

बजट बनाएं:

सेकेंड-हैंड कमर्शियल वाहन खरीदते समय सबसे ज़रूरी चीज़ है फंड. बैंक और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां) जैसे कि हम, प्री-ओन्ड वाहन खरीदने के लिए फंड प्रदान करते हैं. इसमें खरीद लागत के साथ-साथ अतिरिक्त लागत जैसे कि इंश्योरेंस, मेंटेनेंस लागत, फ्यूल और फाइनेंसिंग शुल्क शामिल हैं.

फाइनेंसिंग विकल्पों के बारे में खोजबीन करें:

यूज़्ड कमर्शियल व्हीकल लोन, लीज़ या किसी अन्य माध्यम से फाइनेंस प्राप्त करने से पहले आपको ब्याज दर, लोन की शर्त और डाउन पेमेंट की लागत जैसी चीज़ों का मूल्यांकन करना होगा.

कमर्शियल वाहन के लिए फाइनेंसिंग:

कंपनी-ओन्ड कार या बड़े कमर्शियल वाहन खरीदते समय कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस का उपयोग करना आजकल बहुत ही आम बात है.

विस्तृत रूप से, तीन प्रकार के कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस उपलब्ध हैं:

  • हायर परचेज़
  • फाइनेंस लीज़
  • कॉन्ट्रैक्ट परचेज़

हायर परचेज़:

हायर परचेज़ एग्रीमेंट के तहत, आप पूरी अवधि के लिए एक निश्चित ब्याज दर का भुगतान करते हैं और निश्चित मासिक भुगतान करके लाभ प्राप्त करते हैं, जो आपके बजट को आसान बनाए रखने में मदद करता है.

आप अपनी पसंद की राशि का भुगतान कर सकते हैं, जो आमतौर पर वाहन की खरीद कीमत का न्यूनतम 5% 50% तक होती है. ब्याज के साथ बैंलेस राशि का भुगतान सहमत अवधि में किया जाता है. अलग-अलग व्यक्ति के लिए यह अवधि अलग-अलग हो सकती हैं, जिसमें सामन्य रूप से 1 से लेकर 12 और 48 महीने के एग्रीमेंट सबसे अधिक किए जाते हैं.

वैट का भुगतान शुरुआत में किया जाता है और खरीद के बाद आपके पहले वैट रिटर्न पर इसे क्लेम किया जा सकता है.

फाइनेंस लीज़:

फाइनेंस लीज़ के तहत, फाइनेंस कंपनी द्वारा वाहन आपके लिए खरीदा जाता है और एग्रीमेंट की पूरी अवधि के दौरान फाइनेंस कंपनी के स्वामित्व में रहता है. कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के दौरान मासिक भुगतान निश्चित होते हैं. क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत में वाहन का स्वामित्व आपके पास नहीं होता है, इसलिए टैक्स उद्देश्यों के लिए इसका भिन्न तरीके से उपयोग किया जाता है.

कॉन्ट्रैक्ट के शुरू में वैट पूरी राशि के बजाय मासिक रेंटल पर देय होता है. कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 12, 24, या 36 महीने होती है. एग्रीमेंट के अंत में, वाहन का स्वामित्व फाइनेंस कंपनी के पास चला जाता है.

कॉन्ट्रैक्ट हायर:

कॉन्ट्रैक्ट हायर को ऑपरेटिंग लीज़ के नाम से भी जाना जाता है, जो कमर्शियल वाहन को लीज़ पर देने की तरह है.

कॉन्ट्रैक्ट हायर में फाइनेंस लीज़ की तुलना में नियम और शर्तों में ज़्यादा प्रतिबंध होते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल कंपनी के स्वामित्व वाले वाहनों सहित कई तरह के एसेट के लिए किया जा सकता है. इस मामले में, वाहन को एक सहमत अवधि के लिए रेंट पर लिया जाता है, जिसकी अवधि आमतौर पर 12 से 60 महीने के बीच की होती है, और रेंट का भुगतान पहले से तय माइलेज लिमिट के आधार पर किया जाता है.

हमारे यूज़्ड कमर्शियल व्हीकल लोन:

बैलेंस ट्रांसफर (सिक्योर्ड लोन ऑफर):

आप अपने महंगे कमर्शियल वाहन लोन को हमारे पास ट्रांसफर करके अधिक बचत कर सकते हैं. हम कई लाभों के साथ आपके कमर्शियल वाहन के लिए किफायती सेक्योर्ड लोन प्रदान करते हैं.

मौजूदा कस्टमर के लिए पर्सनल लोन:

यूज़्ड कमर्शियल व्हीकल लोन के साथ, आप हमारे पर्सनल लोन पर सर्वश्रेष्ठ ऑफर भी प्राप्त कर सकते हैं। बिना किसी अतिरिक्त डॉक्यूमेंटेशन और कोलैटरल के ₹ 1.5 लाख तक का लाभ उठा सकते हैं.

हमारे यूज़्ड कमर्शियल व्हीकल लोन की मुख्य विशेषताएं और लाभ:

  • कम ब्याज दर
  • 15 वर्ष तक पुराने एसेट के लिए लोन
  • न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन के साथ तेज़ टर्न अराउंड टाइम (समय)
  • तुरंत लोन अप्रूवल
  • आपके मौजूदा वाहन के लिए रीफाइनेंस

विभिन्न इंडस्ट्रीज़ में बिज़नेस के लिए यूज़्ड ट्रक खरीदना एक प्रमुख इन्वेस्टमेंट हो सकता है, इसलिए प्री-ओन्ड कमर्शियल वाहनों को चुनने से आपको लागत में पर्याप्त बचत हो सकती है. इसलिए, ऐसा निर्णय लेने से पहले प्रमुख कारकों के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है.

पुराना कमर्शियल वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:

जब भी आप यूज़्ड कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हों, तो विक्रेता की प्रतिष्ठा, सेकेंड-हैंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री से संबंधित उसकी विश्वसनीयता के बारे में जानने के साथ-साथ यह ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्या वे उपयोग किए गए वाहन के लिए वारंटी देते हैं और किस अवधि के लिए देते हैं। विक्रेता के इतिहास को जाने बिना, विशेष रूप से पुराने कमर्शियल वाहन की खरीद की प्रामाणिकता निर्धारित करना मुश्किल है.

वाहन का इतिहास और मेंटेनेंस रिकॉर्ड:

वाहन का इतिहास और मेंटेनेंस रिकॉर्ड अत्यंत महत्वपूर्ण कारक हैं. आज ही टीवीएस क्रेडिट से वाहन के इतिहास की व्यापक रिपोर्ट प्राप्त करें और पिछले स्वामित्व, दुर्घटनाएं, मरम्मत और माइलेज की जांच करें. यह निर्धारित करने के लिए मेंटेनेंस रिकॉर्ड की जांच करें कि ट्रक की नियमित सर्विसिंग हुई है या नहीं और क्या कोई बड़ी मरम्मत की गई है.

मैकेनिकल स्थिति और निरीक्षण:

यूज़्ड कमर्शियल वाहन की वर्तमान स्थिति जानने के लिए मैकेनिकल निरीक्षण किया जाना चाहिए. इंजन, ट्रांसमिशन, सस्पेंशन, ब्रेक, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स की जांच करने के लिए योग्य मैकेनिक या टेक्नीशियन की मदद लें.

उपयोग और माइलेज:

वाहन के उपयोग और माइलेज पर ध्यान दें, ताकि उसके बचे हुए जीवनकाल और संभावित मरम्मत की लागत का अनुमान लगाया जा सके. अत्यधिक टूट-फूट, अधिक माइलेज और ज़रूरी मरम्मत से मैकेनिकल समस्याओं के जोखिम की जानकारी मिलेगी.

ईंधन खपत की क्षमता:

कमर्शियल वाहन ऑपरेटर मेक, मॉडल और इंजन की विशिष्टताओं की जांच करके यूज़्ड ट्रक की ईंधन खपत का क्षमता का आकलन कर सकते हैं. ट्रक की संभावित ईंधन खपत को निर्धारित करने के लिए एरोडायनामिक्स, इंजन टेक्नोलॉजी और एमिशन स्टैंडर्ड जैसे कारकों पर विचार करें. ईंधन की कम खपत वाले ट्रक का विकल्प चुनने से लंबे समय में आपको बचत हो सकती है और पर्यावरणीय के नुकसान को कम किया जा सकता है.

इंश्योरेंस और वारंटी:

विश्वसनीय इंश्योरेंस प्राप्त करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना यूज़्ड कमर्शियल वाहन खरीदना. यूज़्ड ट्रक खरीदते समय, इंश्योरेंस पेपर होना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि वे पूरे देश में यात्रा करते हैं और इसके कारण कई तरह की जांच कराते हैं.

हमारे प्रतिनिधि की सहायता से वाहन वेबसाइट के माध्यम से आरटीओ से संबंधित विवरण, जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट और टैक्स भुगतान की जानकारी का सत्यापन किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: यूज़्ड कमर्शियल व्हीकल लोन आपके बिज़नेस में कैसे मदद करता है?

जब आपको यूज़्ड कमर्शियल वाहन के मामले में एक अच्छा इन्वेस्टमेंट अवसर मिल ही गया है, तो हमारे साथ इसे फाइनेंस कराने की प्रक्रिया तेज़ और आसान है और इससे आप इसे सहज प्राप्त कर सकते हैं. हमारे प्रोडक्ट और सेवाएं आपकी ज़रूरतों के अनुसार उपलब्ध हैं!

सक्षम

टीवीएस क्रेडिट बहुत सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए अपने फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के माध्यम से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले भारतीयों को सशक्त बनाता है। क्योंकि भारतीय अब अपने विकास की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं, इसलिए हमारे द्वारा समय पर प्रदान किया जाने वाला किफायती क्रेडिट उन्हें अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए सशक्त बनाता है.

 

हमारे प्रोडक्ट्स और सेवाओं को इनोवेशन लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो समावेशी होने के साथ ही साथ संधारणीय भी हैं। हम इस तथ्य को बहुत अच्छे से जानते हैं कि सशक्तिकरण के कई आयाम हैं और हम अपने कस्टमर्स के सपनों को पंख देने के लिए अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं से आगे जाकर भी काम करते हैं.सक्षम, इस दिशा में टीवीएस क्रेडिट की एक पहल है, जो वंचित छात्रों तथा स्कूल छोड़ चुके लोगों को खुद में आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद करती है और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करती है.

 

अंदर से सशक्तिकरण" की ओर एक कदम

ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ शुरू किया गया,सक्षमएक विशिष्ट परिप्रेक्ष्य से फाइनेंशियल विभाजन की समस्या का समाधान करने में मदद करता है। वोकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से,सक्षमहमारे कस्टमर्स के आसपास के समुदायों को आवश्यक कौशल प्रदान करता है। यह पूरा कार्यक्रम उनके जीवन को समृद्ध बनाने और आत्मविकास के माध्यम से उन्हें अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति करने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया जाता है.

 

टीवीएस क्रेडिट का विज़न हैभारत और भारतीयों को सशक्त बनाना. हमारे प्रोडक्ट और सेवाओं के मुख्य कस्टमर छोटे शहरों से आने वाले व कड़ी मेहनत करने वाले स्व-व्यवसायी व्यक्ति होते हैं, जिनकी आकांक्षाएं बड़ी होती हैं और जो अपने परिवार के लिए सर्वश्रेष्ठ चीज़ें चाहते हैं। हालांकि, उनके पास इन्हें प्राप्त करने के साधन नहीं होते हैं और अक्सर उन्हें व्यवस्थित लोन नहीं मिल पाता है। टीवीएस क्रेडिट यह सुनिश्चित करने में अग्रणी रहा है कि लोगों के पास अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध हो और पैसे की समस्या उनके सपनों की राह में बाधा न बने.

 

लेकिन, हमारी यह प्रतिबद्धता केवल हमारे तात्कालिक या संभावित कस्टमर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों और समुदायों के प्रति भी है। हम उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने का प्रयास करते हैं। आज सशक्तिकरण का सबसे व्यावहारिक और प्रत्यक्ष तरीका 'कौशल विकास' है - यह ज्ञान का निर्माण करने में मदद करता है जिसे बाहरी परिस्थितियों द्वारा अलग नहीं किया जा सकता और यह उन्हें अपने जीवन के लिए ‘सक्षम’बनने में मदद करता है.

 

अब तक की यात्रा

 

हमनेसक्षमको अपने एक एनजीओ पार्टनर के सहयोग से शुरू किया था, जिसका नाम है –युवा परिवर्तन. युवाओं के कल्याण और विकास पर केंद्रित,युवा परिवर्तनभारत में वंचित युवाओं को आजीविका प्रदान करने वाला एक अग्रणी संस्थान है। पूरे भारत में 650 ब्रांच के साथ, वे हमारे द्वारा प्रस्तावित स्थायी कौशल विकास पहल के प्रकार को समर्थन देने और निष्पादित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं - एक ऐसी पहल जो समावेशी है, व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसमें दृष्टिकोण और जीवनशैली में बदलाव के लिए सॉफ्ट स्किल और मैनेजमेंट के कौशल शामिल हैं, और साथ ही जो जॉब प्लेसमेंट और स्व-रोजगार में मदद करती है.

 

विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता का मूल्यांकन करने के बाद, हमने शुरुआत करने के लिए 3 लोकेशन चुनेटीवीएस क्रेडिट सक्षम– बैंगलोर में देवराजीवनहल्ली, महाराष्ट्र में नांदेड़ और छत्तीसगढ़ में रायपुर। इसके अलावा, पिछले तीन वर्षों में, हमने पुणे और इंदौर के दो अतिरिक्त लोकेशन तक भी अपनी पहुंच का विस्तार किया है

 

आवश्यकता के मूल्यांकन से हमें पता चला कि निम्नलिखित कोर्स प्रासंगिक तथा उपयुक्त होंगे:

 

  • बेसिक कंप्यूटर
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएं
  • टैली
  • सिलाई
  • सौंदर्य प्रसाधक/प्रसाधिका
  • नर्सिंग
  • छोटे स्तर पर मुर्गीपालन
  • जूट बैग बनाना
  • मल्टी स्किल टेक्नीशियन
  • वायरमैन कोर्स

 

इन कोर्सेज़ की पहचान करने के बाद, हमारी टीम के सामने सेंटरों पर छात्रों का नामांकन करवाने की मुश्किल चुनौती थी। निरंतर रुचि को सुनिश्चित करने के लिए हम चाहते थे कि स्वैच्छिक साइन-अप को बढ़ावा मिले। माता-पिता और रिश्तेदारों को सेंटर पर आमंत्रित किया गया ताकि वे लोकेशन की जांच कर सकें, स्टाफ के साथ बातचीत कर सकें और सुरक्षा संबंधी उनकी चिंताओं को दूर किया जा सके। अक्टूबर 2018 में बेंगलुरु में क्लास शुरू हुई, और अब तक 600 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और प्रशिक्षित किए गए युवाओं में से 65% से अधिक आजीविका (स्व-रोजगार और वेतन वाला रोजगार) से जुड़ चुके हैं.

 

 

2022-23 में, टीवीएस क्रेडिट ने पुणे के शहरी क्षेत्रों के आसपास तथा ग्रामीण इलाकों और बैंगलोर के शहरी क्षेत्रों के 100+ छात्रों के प्रशिक्षण में सहायता की है। इसके परिणामस्वरूप, इन क्षेत्रों में युवाओं के दृष्टिकोण में परिवर्तन आया है और उनकी आय में वृद्धि हुई है.

 

  Saksham Program

अंदर से सशक्तिकरण की ओर एक कदम,सक्षमकार्यक्रम स्कूल और कॉलेज छोड़ चुके लोगों को वोकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त बना रहा है, जिनमें उन्हें कई विषयों से संबंधित बुनियादी कौशल सिखाए जाते हैं, जो उनके उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं और उन्हें अपने जीवन के लिएसक्षमबनाते हैं.

पर्सनल लोन की सर्वश्रेष्ठ ब्याज दरें कैसे प्राप्त करें

पर्सनल लोन के लिए प्रमुख लेंडरों की ब्याज दरें आमतौर पर प्रति वर्ष 10.49% से शुरू होती हैं। क्योंकि पब्लिक सेक्टर के बैंक कम ब्याज दरें प्रदान करते हैं, इसलिए ये बैंक आमतौर पर पर्सनल लोन सबसे कम ब्याज दर पर देते हैं। लेंडर द्वारा प्रदान की जाने वाली ब्याज दर एप्लीकेंट की क्रेडिट हिस्ट्री, मासिक आय, प्रोफेशनल प्रोफाइल आदि पर निर्भर करती है। सबसे उपयुक्त पर्सनल लोन ऑफर चुनने के लिए, आपको पर्सनल लोन की दरों की तुलना करनी चाहिए। सभी लेंडर ब्याज दर की जानकारी प्रदान करते हैं.

ईएमआई पर्सनल लोन कैलकुलेटर

टीवीएस क्रेडिट के ईएमआई पर्सनल लोन कैलकुलेटर का उपयोग करें और जानें कि अलग-अलग ब्याज दरों और लोन अवधि के लिए आपको अपने लोन पर कितनी ईएमआई का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन लोन कैलकुलेटर, ब्याज कैलकुलेटर के रूप में भी काम करता है क्योंकि यह ऑनलाइन पर्सनल लोन पर देय कुल ब्याज का हिसाब लगाने में आपकी मदद करता है.

फिक्स्ड ब्याज दरें

फिक्स्ड ब्याज दर वाले पर्सनल लोन का मतलब है कि प्रदान की गई ब्याज दर स्थिर रहेगी और लोन की पूरी अवधि के दौरान घटेगी या बढ़ेगी नहीं। फिक्स्ड ब्याज दरें परिवर्तनीय ब्याज दरों की तुलना में उच्च होती हैं। यह सटीक लोन ईएमआई की निश्चितता को भी बताता है, जिसका आपको लोन की अवधि के दौरान भुगतान करते रहना होगा.

पर्सनल लोन के लिए फिक्स्ड ब्याज दरों के लाभ

  • लोन की पूरी अवधि के दौरान ब्याज दर स्थिर रहती है, फिर चाहे ब्याज दर की व्यवस्था में जो भी परिवर्तन हों
  • लोन की ईएमआई नहीं बदलती है, जो आपको लिक्विडिटी बनाए रखने और बजट बनाने में मदद करती है
  • पर्सनल लोन पर यह ब्याज दर तब लाभदायक साबित होती है, जब ब्याज दरें बढ़ रही हों

फ्लोटिंग ब्याज दरें

फ्लोटिंग ब्याज दर वाले पर्सनल लोन का सामान्यतः यह मतलब होता है कि उधार लेने की दरों के कारण लोन की अवधि के दौरान ब्याज दर बदल सकती है। अगर आप एडजस्टेबल-रेट पर्सनल लोन चुनते हैं, तो लोन की अवधि के दौरान ब्याज दर में बदलाव के लिए तैयार रहें.

पर्सनल लोन के लिए फ्लोटिंग ब्याज दर के लाभ

  • फिक्स्ड ब्याज दरों की तुलना में ये ब्याज दरें कम होती हैं
  • परिवर्तनीय ब्याज दरों पर पर्सनल लोन लेना तब लाभदायक साबित होता है, जब ब्याज दरें कम हो रही हों
  • ब्याज की लागत कम होने के कारण उधारकर्ता पैसे बचा सकते हैं और ब्याज दर में गिरावट के दौरान पीएमआई कम होने का लाभ भी उठा सकते हैं.
  • आपके पर्सनल लोन के प्री-पेमेंट या फोरक्लोज़र से जुड़ी प्री-पेमेंट फीस को बचाती है

न्यूनतम ब्याज दर पर पर्सनल लोन प्राप्त करने के सुझाव

कम दर पर पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए यहां दी गई कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें:

  • न्यूनतम 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर बनाएं और बनाए रखें
  • उन बैंकों/एनबीएफसी से संपर्क करें, जहां आपका पहले से डिपॉजिट/ या लोन अकाउंट है
  • छुट्टियों के सीज़न में लेंडर द्वारा ब्याज दरों में प्रदान की जाने वाली छूट पर नज़र रखें
  • अलग-अलग लेंडरों के पर्सनल लोन ऑफर की समीक्षा करने और तुलना करने के लिए ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केट में जाएं

पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कारक

क्रेडिट स्कोर:

एक उच्च क्रेडिट स्कोर आपको कम ब्याज दर के लिए पात्र बना सकता है.

डेट-टू-इनकम रेशियो:

डेट-टू-इनकम रेशियो कम होने से आप लेंडर की नज़र में अधिक योग्य हो सकते हैं और यह आपको कम ब्याज दरें दिला सकता है.

लोन अवधि:

लोन की अवधि कम होने पर भी आपको कम ब्याज दर मिल सकती है.

लेंडर का प्रकार:

विभिन्न प्रकार के लेंडर, जैसे- बैंक, क्रेडिट यूनियन और ऑनलाइन लेंडर, विभिन्न ब्याज दरें प्रदान कर सकते हैं.

कोलैटरल:

एक सेक्योर्ड लोन, जिसमें आप लोन के लिए सिक्योरिटी के रूप में कुछ कोलैटरल देते हैं, उसकी ब्याज दर अनसेक्योर्ड लोन की तुलना में कम हो सकती है.

आर्थिक स्थितियां:

ब्याज दरें विस्तृत आर्थिक स्थितियों, जैसे- फेडरल रिज़र्व की मौद्रिक नीति से प्रभावित हो सकती हैं.

पर्सनल लोन पर सर्वश्रेष्ठ डील खोजने के लिए कई लेंडरों द्वारा प्रदान किए जा रहे ऑफर को देखना और ब्याज दरों की तुलना करना महत्वपूर्ण है। टीवीएस क्रेडिट से आसान पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए टीवीएस क्रेडिट साथी ऐप डाउनलोड करें.

पर्सनल लोन के प्रमुख लाभ

आसान डॉक्यूमेंटेशन

पर्सनल लोन के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक है न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन। ऑनलाइन एप्लीकेशन के मामले में, डॉक्यूमेंटेशन डिजिटल होता है। आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक है.

टीवीएस क्रेडिट जैसे कुछ लेंडर डोर-टू-डोर डॉक्यूमेंट कलेक्शन सर्विस भी प्रदान करते हैं। इस लोन के लिए, बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों को आपकी आयु, पता प्रमाण, बैंक अकाउंट विवरण, पे-स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न, क्रेडिट हिस्ट्री आदि की आवश्यकता होती है.

तेज़ भुगतान

होम लोन के भुगतान में लगभग 3-4 हफ्ते लगते हैं। इसके विपरीत, पर्सनल लोन में केवल 24 से 72 घंटे लगते हैं। इसलिए, तत्काल भुगतान या कैश की आवश्यकताओं के लिए ये सर्वश्रेष्ठ फाइनेंशियल प्रोडक्ट हैं। हालांकि, लोन के तुरंत डिस्बर्सल के लिए आपको पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना होगा.

किसी कोलैटरल की आवश्यकता नहीं

पर्सनल लोन अनसेक्योर्ड लोन होते हैं। इसलिए, आपको किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करने या डिफॉल्ट के जोखिम को कवर करने के लिए कोई सिक्योरिटी प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती है। पर्सनल लोन की यह विशेषता उन्हें स्थिर आय के स्रोत और अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सुलभ बनाती है और वे इसकी मदद से अपने अन्य क़र्ज़ भी चुका सकते हैं

पर्सनल लोन का एक अन्य प्रमुख लाभ उनकी क़र्ज़ चुकाने की क्षमता है। अगर आपके ऊपर सेक्योर्ड लोन या उच्च ब्याज दर वाले क्रेडिट कार्ड का क़र्ज़ है, तो आप इन्हें चुकाने और अपने पोर्टफोलियो से देयताओं को कम करने के लिए पर्सनल लोन का उपयोग कर सकते हैं। पर्सनल लोन की ब्याज दरें क्रेडिट कार्ड की दरों से कम होती हैं। इसलिए, आप कम ब्याज वाले इस फाइनेंशियल प्रोडक्ट के साथ उच्च ब्याज वाले लोन का भुगतान भी कर सकते हैं.

विभिन्न उपयोग

जब लोन के उपयोग की बात आती है, तो पर्सनल लोन को कोई मात नहीं दे सकता है। बैंक और लेंडर इसके उपयोग पर कोई सीमा या प्रतिबंध नहीं लगाते हैं। यह पर्सनल लोन के सबसे लाभकारी पहलुओं में से एक है। आप अपने सपनों की छुट्टियों को प्लान करने, अन्य क़र्ज़ का भुगतान करने, लग्जरी गैजेट और एक्सेसरीज़ खरीदने या एक भव्य शादी का आयोजन करने के लिए इन पैसों का उपयोग कर सकते हैं। पर्सनल लोन एमरजेंसी में मेडिकल खर्चों को कवर करने में भी मदद करते हैं.

क्रेडिट स्कोर बनाएं

किफायती पर्सनल लोन आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने का एक बेहतरीन तरीका है, विशेष रूप से अगर आप क्रेडिट के लिए नए हैं या आपका क्रेडिट स्कोर कम है। आप इनका लाभ आकर्षक ब्याज दरों पर उठा सकते हैं और सुविधाजनक लोन अवधि के साथ इन्हें चुका सकते हैं। क्योंकि आप अपनी ईएमआई और ब्याज का समय पर भुगतान करते हैं, इसलिए आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता रहता है

लेकिन, याद रखें कि उतना ही लोन लें, जितना आप चुका सकते हैं। लोन पर ईएमआई का भुगतान करने में चूक करने की स्थिति में आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है.

सुविधाजनक अवधि

पर्सनल लोन की तरफ उधारकर्ताओं को आकर्षित करने वाली एक विशेषता इसकी सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि है। यह अवधि 12 महीने से शुरू होती है और 7 वर्षों तक की हो सकती है.

इसलिए, आप वह इन्वेस्टमेंट चुन सकते हैं जो आपके फाइनेंस और आवश्यकताओं के अनुरूप है और आपको अपनी ज़रूरतों के अनुसार अपने मासिक खर्चों को अनुकूल बनाने की अनुमति देता है। लंबी अवधि का मतलब है कम ईएमआई.

आकर्षक ब्याज दर

पर्सनल लोन प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर उपलब्ध होते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप किफायती ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। ब्याज दर आमतौर पर फिक्स्ड होती है। आपकी ईएमआई भी लोन की अवधि तक स्थिर रहती है, और आपको ब्याज दरों में बदलाव के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती है.

टैक्स लाभ

फंड का उपयोग कैसे किया जाता है, इस आधार पर, आप अपने प्राइवेट लोन के लिए टैक्स लाभ क्लेम कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए, अगर आप घर का रिनोवेशन करवाने या निर्माण करने या घर का डाउन पेमेंट करने के लिए लोन का उपयोग कर रहे हैं, तो सेक्शन 24B के तहत आप फाइनेंशियल वर्ष के दौरान भुगतान किए गए ब्याज के लिए ₹2 लाख तक की कटौती के लिए पात्र होंगे। हालांकि, अन्य उपयोग के मामले अतिरिक्त नियम और शर्तों के अधीन हैं। अपने पर्सनल लोन पर टैक्स लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं, यह समझने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें.

आजकल पर्सनल लोन की मांग बहुत बढ़ गई है। पर्सनल लोन का निर्णय लेने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि लोन की राशि आपकी भुगतान क्षमता के अनुरूप है। कृपया सभी सामान्य नियमों और शर्तों को भी ध्यान से पढ़ें। कई लेंडर, टीवीएस क्रेडिट जैसी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनियां और बैंक पर्सनल लोन प्रदान करते हैं.

अब जब आप पर्सनल लोन के सभी पहलुओं के बारे में अच्छे से जान गए हैं. इसलिए, अब इंतज़ार न करें और टीवीएस क्रेडिट से डिजिटल पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें

आसान पर्सनल लोन के साथ अपने सभी सपनों को पूरा करें!

पर्सनल लोन एक प्रकार का कर्ज़ होता है, जिसका उपयोग आमतौर पर व्यक्तिगत खर्चों के लिए किया जाता है, जैसे- कर्ज़ चुकाना, छुट्टियों पर जाने के लिए पैसे जुटाना या घर की किसी बड़ी मरम्मत के लिए भुगतान करना। पर्सनल लोन आमतौर पर अनसेक्योर्ड होते हैं, जिसका अर्थ यह है कि उनके लिए घर या कार जैसी कोई चीज़ कोलैटरल के रूप में नहीं दी जाती। इसका मतलब है कि लेंडर अधिक जोखिम लेते हैं और परिणामस्वरूप, पर्सनल लोन की ब्याज दरें सेक्योर्ड लोन की तुलना में अधिक होती हैं। ऑनलाइन पर्सनल लोन बैंक, क्रेडिट यूनियन और ऑनलाइन लेंडर से लिए जा सकते हैं और इनका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है.

यह कैसे काम करता है?

अप्रूव करने के बाद, लेंडर आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं और आप अपने मनचाहे उद्देश्य के लिए इन पैसों का उपयोग कर सकते हैं। लोन का पुनर्भुगतान भी तुरंत शुरू हो जाएगा। लोन की अवधि के दौरान, आपका लेंडर संभावित रूप से आपके अकाउंट की गतिविधियों को क्रेडिट ब्यूरो के पास रिपोर्ट करेगा। समय पर भुगतान आपको सकारात्मक क्रेडिट स्कोर प्राप्त करने में मदद कर सकता है.

पर्सनल लोन की ऑनलाइन या ऑफलाइन तुलना करते समय विवरणों पर ध्यान दें। ध्यान दें:

  • ब्याज दर
  • फीस
  • पुनर्भुगतान की शर्तें
  • लोन की लिमिट (न्यूनतम और अधिकतम)
  • कोलैटरल की आवश्यकताएं

दरें कैसे निर्धारित की जाती हैं?

पर्सनल लोन की दरें आमतौर पर उधारकर्ता के क्रेडिट स्कोर, आय, क़र्ज़ और लेंडर के अंडरराइटिंग मानकों सहित विभिन्न कारकों के आधार पर निर्धारित की जाती हैं.

सामान्य रूप से, उच्च क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ता कम ब्याज दरों के लिए पात्र होंगे क्योंकि वे कम जोखिम वाले उधारकर्ता हैं। ब्याज दर निर्धारित करते समय लेंडर उधारकर्ता की आय और क़र्ज़ पर भी विचार करते हैं, क्योंकि ये कारक उधारकर्ता की लोन चुकाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.

आपकी वार्षिक प्रतिशत दर अनेक कारकों के आधार पर निर्धारित की जाती है, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण आपका क्रेडिट स्कोर है। अगर आपके पास एक अच्छा क्रेडिट स्कोर है, तो आप लेंडर से सबसे कम ब्याज दर प्राप्त करने के लिए पात्र हो सकते हैं। आमतौर पर 700 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को सर्वश्रेष्ठ ब्याज दरें प्रदान की जाती हैं। आपको प्रदान किए जाने वाले एपीआर को प्रभावित करने वाले कुछ अतिरिक्त कारक हैं:

  • वार्षिक आय:

    लेंडर एक स्थिर और विश्वसनीय आय का स्रोत देखना चाहते हैं, जिसका उपयोग मासिक भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। अगर आपके पास ऐसा स्रोत है, तो आपका एपीआर कम हो सकता है.

  • भुगतान विवरण:

    जिन लोगों का समय पर भुगतान करने का इतिहास रहा है, वे आमतौर पर कम दरों के लिए पात्र होते हैं.

  • डेट-टू-इनकम रेशियो:

    आपका डेट-टू-इनकम रेशियो आपके मासिक क़र्ज़ भुगतानों को आपकी सकल मासिक आय से भाग देकर प्राप्त किया जाने वाला एक नंबर है। यह नंबर आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और लेंडर इस पर विचार करके अनुमान लगाते हैं कि आपके पास लोन का भुगतान करने की कितनी क्षमता है.

पर्सनल लोन के प्रकार

अनसेक्योर्ड पर्सनल लोन:

अधिकांश पर्सनल लोन अनसेक्योर्ड होते हैं, जिसका अर्थ है कि इन्हें प्राप्त करने के लिए आपको कुछ गिरवी नहीं रखना पड़ता। अनसेक्योर्ड पर्सनल लोन के साथ, आपको कैश प्राप्त होता है और फिर एक निश्चित भुगतान अवधि में आप ईएमआई के माध्यम से अपने लोन को चुकाते हैं.

सेक्योर्ड पर्सनल लोन:

सेक्योर्ड लोन पाने के लिए आपको कोलैटरल देना होगा। कोलैटरल के रूप में कैश देने के बजाय, आप घर, नाव या कार जैसी अन्य एसेट्स का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप भुगतान करने में डिफॉल्ट करते हैं, तो लेंडर इन एसेट्स पर अपना अधिकार कर सकता है.

क्रेडिट-बिल्डर लोन:

ये लोन आपको क्रेडिट प्रदान नहीं करते हैं। ये लेंडर द्वारा नियंत्रित एक सेविंग अकाउंट में जमा किए जाते हैं, और आप लोन की अवधि तक अपनी शेष राशि पर भुगतान करते हैं। इस समय के दौरान, लेंडर आपके भुगतान को क्रेडिट ब्यूरो के पास समीक्षा के लिए भेजता है, जिससे आपको क्रेडिट के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का रिकॉर्ड तैयार करने में मदद मिलती है। लोन के अंत में, आपको लोन की फीस घटाकर अपना पूरा भुगतान मिल जाता है.

विशेष लेंडर:

कुछ सर्विस आधारित बिज़नेस अपने कस्टमर्स को पर्सनल लोन प्रदान करते हैं ताकि वे उनके प्रोडक्ट्स या सर्विसेज़ के लिए भुगतान कर सकें। ये लोन अक्सर सुविधाजनक होते हैं लेकिन ज़रूरी नहीं है कि इनपर आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ ब्याज दर और अवधि प्राप्त होगी.

पर्सनल लोन के सामान्य उपयोग

पर्सनल लोन का एक प्रमुख लाभ यह है कि आप लोन की राशि का उपयोग अपने मनचाहे उद्देश्य के लिए कर सकते हैं। यह विशेषता पर्सनल लोन को खास और सुविधाजनक बनाती है.

अनसेक्योर्ड पर्सनल लोन उन कस्टमर्स को दिए जाते हैं, जिन्हें उच्च ब्याज दर वाले क्रेडिट कार्ड के क़र्ज़ या अन्य लोन से उत्पन्न हुए क़र्ज़ को समेकित करने की आवश्यकता होती है। इन लोन की ब्याज दरें आमतौर पर कम होती हैं, जो कस्टमर्स को अपने मासिक भुगतान पर पैसे बचाने में मदद कर सकती हैं.

बड़े कार्यक्रम

विवाह, हनीमून या ग्रेजुएशन के खर्चों को कवर करने की चाह रखने वाले कस्टमर भी अक्सर पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते हैं। इन आयोजनों के समाप्त होने के बाद, उनके पास निश्चित मासिक किश्तों तथा निश्चित ब्याज दर के साथ एक तय अवधि में अपने लोन को चुकाने का विकल्प होता है.

खुद पर इन्वेस्ट करना

शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए पर्सनल लोन लेना आम हो गया है, जैसे- वर्कप्लेस सर्टिफिकेशन का कोई कोर्स करना या करियर को बेहतर बनाने का कोई कोर्स करना। आप डेंटल इम्प्लांट या कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे ट्रीटमेंट के साथ खुद को बेहतर लुक देने के लिए भी पर्सनल लोन का विकल्प चुन सकते हैं.

होम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट

हालांकि, कम्प्लीट रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट वाले कस्टमर्स के बीच होम इक्विटी लोन और होम इक्विटी लाइन ऑफ क्रेडिट (एचईएलओसी) लोकप्रिय हैं, लेकिन इन होम इम्प्रूवमेंट लोन में आपको अपना घर कोलैटरल के रूप में रखना होता है। इस कारण से, कई कस्टमर होम इक्विटी प्रोडक्ट्स के बजाय अनसेक्योर्ड पर्सनल लोन लेना पसंद करते हैं। वे बेहतर नियम और शर्तों पर अपने प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक पैसे उधार ले सकते हैं और उन्हें अपना घर भी कोलैटरल के रूप में नहीं देना पड़ता है.

एमरजेंसी

पर्सनल लोन अप्रत्याशित मेडिकल बिल, छत की तत्काल रिप्लेसमेंट, या यहां तक कि अंतिम संस्कार के खर्च जैसी एमरजेंसी स्थितियों में आपकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि कुछ पर्सनल लोन कस्टमर्स को ऑनलाइन अप्लाई करने और कुछ कार्य दिवसों के भीतर पैसे प्राप्त करने की सुविधा देते हैं, इसलिए किसी एमरजेंसी में वे असाधारण सुरक्षा और फाइनेंशियल सहायता प्रदान कर सकते हैं.

पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?

अगर आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने के लिए तैयार हैं, तो इन चरणों का पालन करें:

अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर सर्वश्रेष्ठ दरों और शर्तों के साथ पर्सनल लोन प्राप्त करने की आपकी संभावनाओं में सुधार करता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में मौजूद त्रुटियों को ठीक करवाएं और अप्लाई करने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार करने के लिए कदम उठाएं.

जब भी सक्षम हों, अपने क़र्ज़ का भुगतान करें

डेट-टू-इनकम रेशियो कम होने से आपको अच्छी शर्तों के साथ लोन प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। अगर आपका डेट-टू-इनकम रेशियो अधिक (लगभग 45% या उससे अधिक) है, तो आपको कुछ क़र्ज़ों का भुगतान करना चाहिए या अपनी आय में वृद्धि करनी चाहिए.

विभिन्न लेंडर से कोटेशन

कई लेंडर्स से कोटेशन प्राप्त करें। अपने फाइनेंस को व्यवस्थित करने के बाद, विभिन्न लेंडर्स से लोन ऑफर प्राप्त करें। पर्सनल लोन की दरों, लोन की राशि, लोन की शर्तों और लेंडर की प्रतिष्ठा की तुलना करें। टीवीएस क्रेडिट जैसे कुछ लेंडर एक प्री-क्वालिफिकेशन प्रदान करते हैं, जो आपको अपने क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाए बिना अपने लोन की शर्तों का आकलन करने की अनुमति देता है.

अपने डॉक्यूमेंट जमा करें

लेंडर चुनने के बाद, आपको औपचारिक रूप से लोन के लिए अप्लाई करना होगा और विभिन्न फाइनेंशियल जानकारी सबमिट करनी होगी। ये जानकारियां बैंक स्टेटमेंट या भुगतान के प्रमाण से संबंधित हो सकती हैं। अगर आपके पास नौकरी नहीं है, तो यह दिखाने के लिए तैयार रहें कि आप भुगतान कैसे कर पाएंगे। कुछ लेंडर आय के वैकल्पिक रूप स्वीकार करते हैं- जैसे बेरोजगारी लाभ आदि.

अपना पर्सनल लोन प्राप्त करें

अगर आपकी लोन एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाता है, तो लेंडर कुछ कार्य दिवसों में आपको लोन की राशि भेज देगा और आप अपने निर्धारित उद्देश्य के लिए उसका उपयोग कर सकेंगे। टीवीएस क्रेडिट जैसे कुछ लेंडर इतनी सुविधाजनक और परेशानी-मुक्त प्रोसेस प्रदान करते हैं कि आप 2 मिनट के भीतर अपने लोन को अप्रूव करवा सकते हैं। भुगतान रिमाइंडर सेट करने से आपको विलंब शुल्क से बचने और अपने क्रेडिट को खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है.

अगर आपको पैसे उधार लेने हैं और आप एक निश्चित भुगतान शिड्यूल और मासिक भुगतान की स्थिरता को पसंद करते हैं, तो पर्सनल लोन आपके लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। और टीवीएस क्रेडिट का पर्सनल लोन इसके लिए एक सही और सुविधाजनक विकल्प हो सकता है.

आपके सिबिल स्कोर को तुरंत बेहतर बनाने के लिए 4 जबरदस्त सुझाव

लोन या क्रेडिट कार्ड लेने की योजना बना रहे हैं?

अभी सिबिल स्कोर चेक करें!

अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो इस बात की अधिक संभावना है कि लोन पर ब्याज दर अधिक होगी या क्रेडिट कार्ड अस्वीकार कर दिया जाएगा.

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होना आवश्यक है.

लेकिन, एक अच्छा सिबिल स्कोर क्या है?

क्रेडिट स्कोर किसी व्यक्ति को प्रदान किया गया एक नंबर है, जो उसकी क्रेडिट हिस्ट्री के विश्लेषण पर आधारित होता है। आपका क्रेडिट स्कोर तय करेगा कि आप लोन लेने के योग्य हैं या नहीं। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर दर्शाता है कि व्यक्ति अपने लोन का भुगतान समय पर करता है। इस प्रकार, यह उसे भविष्य में लोन तुरंत और कम ब्याज दर पर प्राप्त करने में मदद करता है। क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच का एक नंबर होता है और 700 से अधिक के किसी भी स्कोर को एक अच्छा सिबिल स्कोर माना जाता है.

700 से कम स्कोर का मतलब है कि लोन प्राप्त करना मुश्किल होगा.

लेकिन अच्छी खबर यह है कि आपके सिबिल स्कोर में सुधार करना संभव है। इसलिए, चिंता छोड़ें और अपने सिबिल स्कोर को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें.

अपने सिबिल स्कोर को तुरंत बेहतर बनाने के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ सुझाव देखें:

1. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट का विश्लेषण करें और अगर कोई त्रुटि है, तो उसका समाधान करें!

आपको लग सकता है कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है। लेकिन, आपको सिबिल कैलकुलेटर का उपयोग करके अपना सिबिल स्कोर ऑनलाइन चेक करना चाहिए। अगर आपका स्कोर खराब है, तो इसकी वजह प्रशासनिक त्रुटि हो सकती है। आपने लोन का भुगतान कर दिया होगा, किंतु हो सकता है कि इसमें अभी भी लंबित ईएमआई दिख रही होगी। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच भी करें; यह धोखाधड़ी हो सकती है। ऐसी त्रुटियां या गतिविधियां भविष्य में लोन लेने की आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आपको ऐसी त्रुटियां मिलती हैं, तो इसे सिबिल को रिपोर्ट करें और तुरंत विवाद का समाधान करें। संशोधित स्कोर सकारात्मक हो सकता है। [हमारे क्रेडिट कैलकुलेटर पर अपना सिबिल स्कोर चेक करें]

2. हर बार समय पर भुगतान करें!

जहां कुछ लोग अपने बिलों का भुगतान देर से करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भुगतान करते ही नहीं हैं। हालांकि, देर से किया गया एक भी भुगतान क्रेडिट स्कोर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए, देय तिथि से पहले सभी भुगतान करना एक अच्छी आदत है। देय तिथि से कम से कम पांच दिन पहले भुगतान करने और चेक से भुगतान करने की स्थिति में देय तिथि से 10 दिन पहले भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर काफी हद तक बेहतर हो जाएगा.

3. अपने क्रेडिट कार्ड का समझदारी से उपयोग करें!

क्रेडिट कार्ड हर किसी के लिए एक अच्छा साधन है। यह कई लाभों के साथ आता है; यह हमारी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त क्रेडिट, रिवॉर्ड पॉइंट, मुफ्त वाउचर और कैश नहीं होने पर बिना परेशानी के भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, आपको अपने क्रेडिट कार्ड के उपयोग को सीमित करना चाहिए ताकि आप अनावश्यक खर्च न करें। कुछ लोग 30 प्रतिशत क्रेडिट उपयोग के नियम का पालन करने की सलाह देते हैं, जबकि कुछ लोग आपकी लिमिट का 50 प्रतिशत खर्च करने के लिए कहते हैं। सुरक्षित पक्ष में रहने के लिए आइए हम 40 प्रतिशत का विकल्प चुनते हैं। क्रेडिट कार्ड का सावधानीपूर्वक उपयोग आपको एक अच्छा सिबिल स्कोर प्राप्त करने में मदद करेगा.

4. कम समय में कई लोन/क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से बचें!

कम समय में लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए बहुत सारी पूछताछ अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ती है। इससे पता चलता है कि आप क्रेडिट के लिए भूखे हैं और कई स्रोतों से क्रेडिट पाना चाहते हैं। इसलिए, अगर आप अपने स्कोर में भारी गिरावट नहीं चाहते हैं, तो आपको कम समय में कई क्रेडिट कार्ड और लोन के लिए अप्लाई करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, कुछ लेंडर आपकी स्थिति का लाभ भी उठा सकते हैं और आपको उच्च ब्याज दर वाले लोन के लिए आकर्षित कर सकते हैं.

  • बोनस सुझाव:सेक्योर्ड और अनसेक्योर्ड लोन का सही मिश्रण बनाए रखें.
  • उच्च ब्याज दर वाले लोन का भुगतान पहले करें.
  • क्रेडिट कार्ड से लोन सेटल न करें.
  • सबसे पुराने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें.
  • अपना पहला क्रेडिट कार्ड स्मार्ट तरीके से प्राप्त करें.
  • अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़ाएं.

यूज़्ड कार के लिए लोन कैसे मिलता है?

भारतीय यूज़्ड कार मार्केट में 11% से अधिक के सीएजीआर और यूज़्ड कार फाइनेंस मार्केट में 8% के सीएजीआर से वृद्धि होने की उम्मीद है। यह दर्शाता है कि संभावित कार मालिक अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर प्रयास करने के लिए तैयार हैं और बैंक तथा नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां उनकी मदद के लिए आगे आ रही हैं.

यूज़्ड कार लोन संभावित खरीदारों को निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है:

  • नई कार की लोन राशि की तुलना में इस कार के लिए लोन की राशि कम होती है। इसलिए, यूज़्ड कार लोन कैलकुलेटर आपको कम मासिक ईएमआई दिखाएगा.
  • यूज़्ड कार लोन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आसान है और इसके लिए न्यूनतम डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है.
  • कुछ बैंक या एनबीएफसी यूज़्ड कार के लिए 100% फाइनेंस प्रदान कर सकते हैं.

 

टीवीएस क्रेडिट यूज़्ड कार लोन के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड और डॉक्यूमेंट

आमतौर पर, कोई भी यूज़्ड कार लोन के लिए अप्लाई कर सकता है। हालांकि, कुछ आवश्यकताएं हैं, जिन्हें वेतनभोगी कर्मचारियों, स्व-व्यवसायियों, प्रोप्राइटरशिप और/या पार्टनरशिप फर्म, या प्राइवेट या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों में शामिल व्यक्तियों को पूरा करना होगा.

सैलरीड

  • आयु, पता, आईडी और हस्ताक्षर का प्रमाण
  • आय के डॉक्यूमेंट (सैलरी स्लिप/फॉर्म 16/आय की गणना के साथ आईटीआर)
  • बैंक स्टेटमेंट या पासबुक की कॉपी
  • वाहन की आरसी बुक और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी
  • पैन कार्ड

स्व-व्यवसायी

  • जीएसटीआर सर्टिफिकेट
  • शॉप एक्ट या बिज़नेस का प्रमाण
  • पता और आईडी प्रमाण
  • मौजूदा या पूरे हो चुके लोन के पुनर्भुगतान का ट्रैक रिकॉर्ड
  • टीडीएस प्रमाणपत्र
  • पैन कार्ड

प्रोप्राइटरशिप और/या पार्टनरशिप फर्म

  • आय के डॉक्यूमेंट (सैलरी स्लिप/फॉर्म 16/आय की गणना के साथ आईटीआर)
  • वाहन की आरसी बुक और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी
  • पार्टनरशिप फर्म की घोषणा के साथ पार्टनरशिप डीड
  • आयु, पता, आईडी और हस्ताक्षर का प्रमाण
  • मौजूदा या पूरे हो चुके लोन के पुनर्भुगतान का ट्रैक रिकॉर्ड
  • शॉप एक्ट या बिज़नेस प्रमाण
  • बैंक स्टेटमेंट या पासबुक की कॉपी
  • पैन कार्ड
  • टीडीएस प्रमाणपत्र
  • जीएसटीआर सर्टिफिकेट

प्राइवेट या पब्लिक लिमिटेड कंपनियां

  • आयु, पता, आईडी और हस्ताक्षर का प्रमाण
  • आय के डॉक्यूमेंट (सैलरी स्लिप/फॉर्म 16/आय की गणना के साथ आईटीआर)
  • बैंक स्टेटमेंट या पासबुक की कॉपी
  • प्राइवेट/पब्लिक लिमिटेड फर्म के लिए बोर्ड रिज़ोल्यूशन के साथ एमओए/एओए
  • पैन कार्ड

 

लोन पर यूज़्ड कार लेने से पहले याद रखने लायक चीज़ें

  • कार की जांच करें

सुनिश्चित करें कि आप जिस कार को खरीदना चाहते हैं, वह अच्छी स्थिति में है और विक्रेता सभी डॉक्यूमेंट - रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस - प्रदान कर रहा है और वाहन के इतिहास के बारे में सही जानकारी दे रहा है। टीवीएस क्रेडिट 12 वर्ष तक की पुरानी कारों पर लोन प्रदान करता है.

  • यूज़्ड कार फाइनेंस के बारे में रिसर्च करें

लोन लेने से पहले, लेंडर और उनके यूज़्ड कार लोन की ब्याज दरों के बारे में पता लगाएं। टीवीएस क्रेडिट कार के मूल्य के 95% तक की राशि का यूज़्ड कार लोन प्रदान करता है.

  • 'नियम व शर्तें पढ़ें’

यूज़्ड कार फाइनेंस के लिए प्रत्येक लेंडर की नियम और शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। एप्लीकेशन पर हस्ताक्षर करने से पहले आपको पुनर्भुगतान की शर्तों और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

आप एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन टीवीएस क्रेडिट पर जा सकते हैं। फॉर्म के साथ, आपको पात्रता मानदंडों के आधार पर उपरोक्त डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे और आप यूज़्ड कार लोन का लाभ उठा सकेंगे.

खुद को धोखाधड़ी से बचाने के लिए करें ये 10 ऑनलाइन सुरक्षा उपाय

धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि डिजिटलीकरण की बढ़ती गति और निरंतर आसान होती बैंकिंग के साथ, धोखाधड़ी करने वाले लोग और भी नए तरीके आजमा रहे हैं। आमतौर पर, वे संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिए खुद को एक अधिकृत व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं और आपको फाइनेंशियल नुकसान पहुंचाते हैं.

धोखाधड़ी के सामान्य प्रकार जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

  • फिशिंग लिंक - एसएमएस, सोशल मीडिया, ईमेल या इंस्टेंट मैसेज के माध्यम से थर्ड पार्टी वेबसाइटों के लिंक शेयर किए जाते हैं, जो बिल्कुल असली वेबसाइट की तरह दिखते हैं। धोखाधड़ी करने वाले लोग आपकी फाइनेंशियल जानकारी को प्राप्त करने के लिए इनका उपयोग करते हैं.
  • ईमेल/एसएमएस/कॉल स्कैम - ईमेल, एसएमएस, टेलीफोन कॉल के माध्यम से लोन की उपलब्धता या लोन के सैंक्शन की भ्रामक जानकारी दी जाती है.
  • लोन प्रदान करने के लिए नकली विज्ञापन - वे आकर्षक और कम ब्याज पर पर्सनल लोन के बारे में विज्ञापन देते हैं, लेकिन प्रोसेसिंग फीस, जीएसटीआर, एडवांस ईएमआई, अन-होल्ड शुल्क आदि के नाम पर एडवांस में पैसे मांगते हैं.
  • एटीएम कार्ड स्किमिंग - धोखाधड़ी करने वाले लोग आपके कार्ड के पिन को कैप्चर करने के लिए एक डमी कीपैड या छोटा, अच्छी तरह से छिपा हुआ कैमरा लगा सकते हैं। वे अन्य कस्टमर्स की तरह भी पेश आ सकते हैं, जो स्किमिंग डिवाइस के माध्यम से आपके कार्ड के विवरणों को चुराने की फिराक में होते हैं.
  • ओटीपी आधारित धोखाधड़ी - धोखाधड़ी करने वाले लोग खुद को अधिकृत व्यक्ति बताते हैं और लोन की उपलब्धता या क्रेडिट लिमिट में वृद्धि के बारे में मैसेज भेजते हैं या कॉल भी करते हैं। कॉल करने पर, वे ओटीपी और पिन सहित शेयर किए गए डॉक्यूमेंट और विवरण मांगते हैं.

 

आपकी फाइनेंशियल जानकारी और ट्रांज़ैक्शन को सुरक्षित करने के 10 तरीके

  • 1. अपने अकाउंट पर नज़र रखें और देखें कि कोई अनधिकृत ट्रांज़ैक्शन तो नहीं हो रहा है। किसी भी अनधिकृत ट्रांज़ैक्शन के मामले में संबंधित अधिकारी को सूचित करें.
  • 2. अज्ञात आईडी से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें.
  • 3. अनधिकृत कर्मचारियों के साथ अपने फाइनेंशियल विवरण शेयर न करें.
  • 4. सार्वजनिक वाई-फाई या मुफ्त वीपीएन का उपयोग करने से बचें.
  • 5. यूपीआई के माध्यम से पैसे प्राप्त करने के लिए कोई क्यूआर कोड स्कैन न करें या पिन दर्ज न करें.
  • 6. एटीएम में किसी अजनबी से मदद न मांगें.
  • 7. अपनी यूपीआई ऐप और अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का उपयोग करें.
  • 8. बेहद सामान्य पासवर्ड जैसे 12345 या जन्मदिन आदि का इस्तेमाल न करें.
  • 9. संवेदनशील विवरण मांगने वाले मैसेज में हमेशा चेक करें कि स्पेलिंग सही है या नहीं। अगर उनमें त्रुटियां हैं, तो वे नकली होंगे.
  • 10. कार्ड विवरणों और अन्य संवेदनशील जानकारियों को सेव होने से रोकने के लिए वेब ब्राउज़र की ऑटो-कंप्लीट सुविधा बंद करें.

 

धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए टीवीएस क्रेडिट कौन से कदम उठाता है?

  • वेबसाइट पर आधिकारिक भुगतान लिंक प्रदान करता है
  • पेमेंट गेटवे पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ले जाया जाता है
  • भुगतान के विवरण पर्सनल अकाउंट/यूपीआई अकाउंट के नहीं होते है

ऐसे धोखाधड़ी वाले कॉल/मैसेज से सावधान रहें, जो आपको व्यक्तिगत बैंक/यूपीआई अकाउंट में या अज्ञात वेब लिंक के माध्यम से भुगतान करने के लिए कहते हैं। भुगतान करने से पहले हमेशा यह सुनिश्चित करें कि वेब लिंक टीवीएस क्रेडिट का एक आधिकारिक भुगतान लिंक है। अलर्ट रहें और सुरक्षित रहें.

अधिक जानकारी के लिए, हमारी वीडियो देखने के लिए क्लिक करेंयहां.

यूज़्ड कमर्शियल वाहन - इसके बारे में जानें

वे भारतीय अर्थव्यवस्था के ऐसे नायक हैं, जिनकी चर्चा नहीं की जाती है। घंटों तक काम करते हुए, वे देशभर में लंबी दूरियां तय करते हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि वेयरहाउस, शेल्व्स और रेफ्रिजरेटर में स्टॉक की कमी न हो.

ट्रकों, पिक-अप वैन और अन्य कमर्शियल वाहनों के ड्राइवर्स इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूरस्थ स्थानों पर भी पहुंचने में सक्षम, उनकी सेवाएं सबसे अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं, जो परिवहन के अन्य साधन नहीं कर पाते। बेहिसाब वस्तुओं और अनगिनत लोगों को ले जाने वाले, इन कमर्शियल वाहनों के बारे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये वाहन भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा हैं.

जीडीपी में 7.7% की अपेक्षित दर से वृद्धि होने के साथ, कमर्शियल वाहनों के निर्माताओं और ड्राइवर्स के लिए एक उज्जवल वर्ष आने की संभावना है। यह चढ़ाव तब आता है जब व्यापक इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण की परियोजनाएं शुरू होने वाली होती हैं। ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार लाने और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाने के लिए तैयार ये परियोजनाएं न केवल कमर्शियल वाहन इंडस्ट्री की मांग करेंगी, बल्कि उनके विकास को भी सुगम बनाएंगी। इसे पिछले वर्ष किए गए टैक्स सुधारों का लाभ भी मिलेगा, जिसने वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया है.

तेज़ी से बढ़ते भारतीय मार्केट में कमर्शियल वाहनों के अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं के प्रवेश के साथ, ट्रकों और हल्के कमर्शियल वाहनों के मालिक तथा ऑपरेटर उच्च दक्षता और कम्फर्ट वाले नए मॉडल्स में अपग्रेड करना चाहेंगे। यह दर्शाता है कि वाहन कम समय में बदले जाएंगे, जिससे कमर्शियल वाहनों की बिक्री बढ़ेगी.

क्योंकि ऑटोमोटिव फाइनेंसर्स उद्यमी व्यक्तियों के लिए कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए कई आकर्षक स्कीमें लेकर आ रहे हैं, इसलिए कमर्शियल वाहन खरीदना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है.

ट्रैक्टर पर लोन या ट्रैक्टर रीफाइनेंस के बारे में वह सब कुछ, जो आपको जानना चाहिए?

ट्रैक्टर पर लोन का अर्थ होता है कि आप अपने मौजूदा लोन को रीफाइनेंस करवा सकते हैं। आप भुगतानों की संख्या और ब्याज दरों को समान रखते हुए पुराने लोन का भुगतान करने के लिए एक नया लोन प्राप्त कर सकते हैं.

ट्रैक्टर पर लोन या ट्रैक्टर रीफाइनेंस किसानों और कृषि मालिकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह उन्हें आय का एक अतिरिक्त स्रोत सुनिश्चित करने में मदद करता है। यह उनके लिए सहायक होगा क्योंकि इससे उन्हें तनाव नहीं होता और यह उनकी आय को स्थिर और व्यवस्थित बनाए रखता है। बैंक भी इस लोन पर अधिक ब्याज का भुगतान करेगा, इसलिए आपको अपने ट्रैक्टर पर यह लोन लेने के बाद किसी भी प्रकार के अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करने होंगे.

ट्रैक्टर रीफाइनेंस के बारे में आपको ये चीज़ें पता होनी चाहिए

क्या आप नया या यूज़्ड ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं? क्या आप अपने पुराने ट्रैक्टर लोन को रीफाइनेंस करना चाहते हैं? क्या आप कृषि उपकरण खरीदकर अपने बिज़नेस में सुधार करना चाहते हैं?

आपको ऐसे प्रश्नों का उत्तर स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए। ट्रैक्टर पर लोन के बारे में जानने से आपको यह तय करने में मदद मिल सकती है कि अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको अगला कदम उठाना है या नहीं.

मौजूदा लोन राशि

ट्रैक्टर पर लोन या रीफाइनेंसिंग लोन उन किसानों के लिए एक फाइनेंशियल समाधान के रूप में कार्य करता है, जो अपनी मशीन पर लोन प्राप्त करना चाहते हैं। किसान अपने ट्रैक्टर पर पैसे उधार लेने के लिए बैंकों के पास अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इसकी कुछ शर्तें हैं: आपको अपने पिछले लोन की ईएमआई और मूलधन का भुगतान करना होगा, जिसे इस नई लोन डील में शामिल किया जा सकता है.

आपके लोन की अवधि

ट्रैक्टर पर लोन आपके नए ट्रैक्टर पर डाउन पेमेंट या किसी अन्य उद्देश्य के लिए किसी क़र्ज़ का भुगतान करने या पैसे उधार लेने का एक तरीका है। इसे "एक्सेलरेटेड पेमेंट प्लान" कहा जाता है, जिसका मतलब है कि आप अपने लोन की अवधि पूरी होने की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले ही रीफाइनेंस करवा रहे हैं.

आपके लोन की ईएमआई

जब आप ट्रैक्टर लोन लेते हैं, तो आपको प्राप्त होने वाली राशि को निर्धारित करने के लिए ईएमआई कैलक्यूलेटर आवश्यक है. आप अपने वर्तमान लोन की ईएमआई निर्दिष्ट करके देख सकते हैं कि लोन राशि का कितना भाग आपके मौजूदा लोन के फोरक्लोज़र में जाएगा और आपके पास खर्च करने के लिए कितना कैश होगा.

अपनी लोन अवधि निर्धारित करने के लिए टीवीएस क्रेडिट पर अपने ट्रैक्टर लोन की ईएमआई की गणना करें। टीवीएस क्रेडिट के माध्यम से, आप अपनी सुविधा के अनुसार ईसीएस, पोस्ट-डेटेड चेक या ऑनलाइन भुगतान जैसे विकल्पों का उपयोग करके भी आसानी से अपनी ईएमआई का पुनर्भुगतान कर सकते हैं.

भुगतान की गई ईएमआई की संख्या

टॉप-अप या बैलेंस ट्रांसफर ट्रैक्टर लोन पर विचार करने से पहले, यह ज़रूरी है कि आप अपने मौजूदा लोन पर कम से कम 12 ईएमआई का भुगतान कर चुके हों। आपके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर पूरे किए गए महीनों की संख्या भी यह निर्धारित करने में प्रमुख भूमिका निभाती है कि मूल लोन राशि का कितना हिस्सा पहले ही चुकाया जा चुका है.

ट्रैक्टर लोन या रीफाइनेंसिंग लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?

ट्रैक्टर रीफाइनेंस आपके वर्तमान ट्रैक्टर लोन के भार को कम करने और किसी अन्य चीज़ के लिए कैश का उपयोग करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। लेकिन क्या आप यह लोन लेने के लिए पात्र हैं? ट्रैक्टर लोन के पात्रता मानदंड और अन्य लाभ इस प्रकार हैं.

आसान पात्रता

छोटे और मध्यम उद्यम, जो ट्रैक्टर के मालिक हैं और जिनके पास अपनी भूमि भी है, ट्रैक्टर लोन का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप पहले से ही अपने ट्रैक्टर पर ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं, तो आपको बस अपने स्वामित्व का प्रमाण दिखाना होगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, आपको बस एक बैंक अकाउंट की आवश्यकता है

आसान डॉक्यूमेंटेशन

आपको टीवीएस क्रेडिट को अपने ट्रैक्टर लोन की ओरिजिनल आरसी प्रदान करनी होगी। साथ ही, आपको बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, केवाईसी डॉक्यूमेंट और अपने पैन कार्ड की एक कॉपी प्रदान करनी होगी। अगर आपने पहले से ट्रैक्टर लोन ले रखा है, तो हमें उस बैंक अकाउंट का 6 महीने का स्टेटमेंट भी चाहिए होगा, जिससे मौजूदा ईएमआई का भुगतान किया जाता है.

तुरंत डिस्बर्सल

टीवीएस क्रेडिट का ट्रैक्टर लोन किसानों को बिना किसी देरी के नया ट्रैक्टर खरीदने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ, इसके लिए अप्लाई करना और एक दिन के भीतर एनओसी प्राप्त करना आसान है। यह प्राप्त करने के बाद, टीवीएस क्रेडिट आपके लोन की पूरी राशि को 48 घंटों में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.

तेज़ लोन प्रोसेसिंग

टीवीएस क्रेडिट के ट्रैक्टर लोन को बिना किसी देरी के किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ, इसके लिए अप्लाई करना और एक दिन के भीतर एनओसी प्राप्त करना आसान है। इसे प्राप्त करने के बाद, वे आपके लोन की पूरी राशि को 48 घंटों में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देंगे.

हां, यह सच है कि आप आसान ट्रैक्टर लोन का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, आपको बड़ी ईएमआई का भुगतान करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि टीवीएस क्रेडिट पर ब्याज दरें बहुत ही उचित होती हैं। इसलिए, अगर आपके पास एक पुराना ट्रैक्टर है जो एक वर्ष से आपके शेड में लगा हुआ है और एक पुराने मित्र की तरह दिखता है, उसे बाहर निकालें और उसका फिर से उपयोग करना शुरू करें। यह एक अच्छा कदम होगा और आप बहुत से पैसे भी बचा सकेंगे.

यहां क्लिक करें तुरंत ट्रैक्टर लोन प्राप्त करें.

यूज़्ड कार लोन के बारे में सब कुछ जानें

भारत में यूज़्ड कार का मार्केट बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, बेची गई प्रत्येक 100 नई कारों की तुलना में 220 यूज़्ड या पुरानी कारें खरीद के लिए उपलब्ध होती हैं। यूज़्ड कार की बिक्री की मात्रा नए वाहनों की बिक्री से 50% अधिक है.

यूज़्ड कार के बढ़ते मार्केट के कारण

स्वामित्व की अवधि में कमी

क्योंकि गैर-रिफंड योग्य आय बढ़ रही है, इसलिए कम ही लोग कार को लंबे समय तक रखते हैं। इससे पहले, स्वामित्व की अवधि लगभग 7-8 वर्षों की होती थी; वर्तमान में, ये अवधि 4-5 वर्षों की है। इसलिए, यूज़्ड कार मार्केट में अधिक कारें बेची जा रही हैं.

यूज़्ड कारों की कम कीमत

एक यूज़्ड कार, नई कार की ऑन-रोड कीमत के लगभग 60-70% में उपलब्ध होती है। बेहतर निर्माण तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि कार की क्वालिटी 2 से 3 वर्षों के उपयोग के बाद भी कम न हो। इसलिए, यूज़्ड कार खरीदने से आपको अपने पैसों का सबसे अधिक लाभ उठाने में मदद मिल सकती है.

आसान ईएमआई और बेहतरीन ऑफर के साथ, टीवीएस क्रेडिट पर यूज़्ड कार लोन की सर्वश्रेष्ठ ब्याज दरें पाएं.

यूज़्ड कारें खरीदने और बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म

यूज़्ड कारों की खरीद-बिक्री के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जो कार के मेंटेनेंस, क्वालिटी का आश्वासन, वारंटी, फाइनेंसिंग और अन्य अतिरिक्त आकर्षण, जैसे- आरसी बुक आदि को ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे यूज़्ड कार को खरीदने का अनुभव बहुत आसान हो जाता है.

दृष्टिकोण में बदलाव

बेहतर प्रतिस्पर्धियों और मार्केट में अधिक स्पष्टता के कारण, यूज़्ड कार की खरीदारी को अब निम्न दृष्टि से नहीं देखा जाता है.

घर में एक से अधिक वाहन रखना

काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण, दो कारें खरीदना अब सामान्य होता जा रहा है। लोग अपने दूसरे वाहन के रूप में सेकेंड-हैंड कार खरीदना पसंद करते हैं। टीवीएस क्रेडिट से आसान लोन के लिए अप्लाई करें.

कारों के स्वामित्व में वृद्धि

क्योंकि कैब सर्विसेज़ का बिज़नेस बढ़ रहा है, इसलिए लागत को कम रखने के लिए, नई कारों की तुलना में इस्तेमाल की गई कारों को अधिक तरजीह दी जाती है.

फाइनेंसिंग की आसान उपलब्धता

यूज़्ड कार खरीदने वाले लोगों के पास फाइनेंसिंग के अधिक सुविधाजनक विकल्प होते हैं.

यूज़्ड कारों को फाइनेंस करवाना चाहते हैं? अधिक जानें

फाइनेंस की जाने वाली कारों के प्रकार

– यूज़्ड वाहनों के सभी मेक और मॉडल के लिए फाइनेंसिंग उपलब्ध है। हालांकि, जब इम्पोर्ट की गई या अत्यधिक पुरानी कार की बात आती है, तो लेंडर की कुछ सीमाएं हो सकती हैं। ये व्यक्तिगत मामलों के अप्रूवल के अधीन हैं.

फाइनेंस के विकल्प

– सेकेंड-हैंड कारों के लिए कई फाइनेंसिंग विकल्प उपलब्ध हैं। यूज़्ड कार खरीदने की चाह रखने वाले व्यक्ति सहायता के लिए बैंक और टीवीएस क्रेडिट जैसे अन्य नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल संस्थानों के पास जा सकते हैं.

कार वैल्यूएशन

– यूज़्ड कार को फाइनेंस करने में वाहन का वैल्यूएशन सबसे मुश्किल कार्य होता है। नई कार की कीमत स्पष्ट रूप से परिभाषित होती है, लेकिन यूज़्ड कार की वैल्यू निर्धारित करना मुश्किल हो सकता है.

विचार करने योग्य चीज़ें हैं - तय की गई दूरी, यूज़र का प्रकार (पर्सनल या बिज़नेस संबंधी उपयोग), इस्तेमाल की लोकेशन (बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों की कारें संभवतः नहीं चुनी जा सकती हैं), वाहन के साथ हुई कोई दुर्घटना या उसमें किया गया कोई बदलाव, कार का स्पष्ट स्वामित्व आदि.

यूज़्ड वाहन के लिए लोन टू वैल्यू:

लेंडर अनुमान लगाते हैं कि यूज़्ड कार की अनुमानित कीमत का एक हिस्सा डाउन पेमेंट के रूप में भुगतान किया जाएगा। लेंडर अक्सर 65 से 80% तक के लोन-टू-वैल्यू रेशियो का उपयोग करते हैं। हालांकि, टीवीएस क्रेडिट जैसे कुछ लेंडर इससे बेहतर रेशियो भी प्रदान करते हैं.

यूज़्ड कार लोन की ब्याज दरें

यूज़्ड कार की खरीदारी, खरीदार और लेंडर दोनों के लिए जोखिम लेकर आती है। इसके परिणामस्वरूप, यूज़्ड ऑटोमोबाइल लोन की ब्याज दरें, नई कार के लिए लोन की तुलना में थोड़ी अधिक होती हैं.

वर्तमान में, यूज़्ड ऑटोमोबाइल लोन की ब्याज दरें परिवर्तनशील हैं और 11 से 16 प्रतिशत तक होती हैं। नई कार के लिए लोन की दरें इनसे काफी कम होती हैं और 7.75% से शुरू होती हैं.

यूज़्ड कारों के लिए लोन की अवधि

यूज़्ड कार लोन में व्हीकल की क्वालिटी का भी प्रभाव पड़ता है। हालांकि, हर लेंडर के इससे संबंधित नियम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर बैंक और फाइनेंशियल संस्थान की यूज़्ड कार लोन के लिए अधिकतम अवधि निर्धारित होती है.

कुछ लेंडर केवल उन्हीं यूज़्ड वाहनों के लिए लोन देते हैं, जो पहले रजिस्ट्रेशन की तिथि से कुछ निश्चित साल से अधिक नहीं चले हों या कुछ निश्चित साल तक ही चले हों। यूज़्ड कार लोन की अवधि अक्सर नए ऑटोमोबाइल लोन की तुलना में छोटी होती है, जो 7 वर्षों तक की हो सकती है.

क्रेडिट स्कोर का महत्व

लेंडर एक एसेट द्वारा समर्थित यूज़्ड कार लोन पर उच्च ब्याज दर लगाकर इन वाहनों को फाइनेंस करने के जोखिम को एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं। इसके परिणामस्वरूप, एप्लीकेंट के क्रेडिट स्कोर को अधिक महत्व नहीं दिया जाता है.

इसलिए, जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है या क्रेडिट स्कोर है ही नहीं, उनके लिए भी यूज़्ड ऑटोमोबाइल लोन लेना आसान हो सकता है। हालांकि, एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको बोनस पॉइंट दिला सकता है और आप यूज़्ड कार लोन की कम ब्याज दरें प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं.

लोन अप्रूव करने की प्रोसेस

नई कार की तुलना में, यूज़्ड कार के लिए लोन अप्रूवल प्रोसेस में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। जब आप टीवीएस क्रेडिट जैसी संबद्ध फाइनेंस कंपनियों से फाइनेंसिंग प्राप्त करते हैं, तो यह प्रोसेस तेज़ हो सकती है.

अधिक फाइनेंसिंग विकल्प होने से लोगों के लिए कम पैसों में यूज़्ड कारें खरीदना संभव हो जाता है। हालांकि, किसी भी अन्य लोन की तरह, इस लोन के लिए भी एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना किसी भी अन्य चीज़ से अधिक महत्वपूर्ण है। आप चाहे नई कार लेना चाहते हों या यूज़्ड कार, हमेशा उतना ही लोन लें जिसे चुकाने की आप क्षमता रखते हैं और अपने भुगतान समय पर करें.

आसान डॉक्यूमेंटेशन के साथ, टीवीएस क्रेडिट से यूज़्ड कार लोन के लिए अप्लाई करें.

अपनी नई बाइक के लिए आसान टू-व्हीलर लोन का विकल्प चुनें!

हमारे विकसित होते देश में, टू-व्हीलर, विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिक्कतों से बचने और ट्रैफिक वाले घंटों में समय बचाने का एक लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं.

लेकिन कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि आपके पास टू-व्हीलर खरीदने के लिए पर्याप्त बचत न हो, या पर्याप्त बचत होने पर भी आप एक साथ इतना खर्च नहीं करना चाहते हों। ऐसी स्थिति में, आप बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी या टीवीएस क्रेडिट जैसी क्रेडिट कंपनियों से टू-व्हीलर लोन ले सकते हैं.

टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई करने से पहले, आपको इसके लाभों के बारे में अवश्य जानना चाहिए.

टू-व्हीलर लोन के लाभ

तेज़ अप्रूवल

वे दिन गए जब आपको टू-व्हीलर लोन के अप्रूवल के लिए महीनों इंतज़ार करना पड़ता था। अब, आप मिनटों में टू-व्हीलर लोन का अप्रूवल प्राप्त कर सकते हैं.

टीवीएस क्रेडिट पर, आप टू-व्हीलर लोन की आकर्षक ब्याज दर के साथ टू-व्हीलर लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

बेहतर क्रेडिट स्कोर

आप सोच रहे होंगे कि कैश से खरीदने के बजाय टू-व्हीलर लोन का विकल्प क्यों चुनें? अगर आप फाइनेंस की दुनिया में नए हैं और आपको इसकी ज़्यादा जानकारी नहीं है, तो टू-व्हीलर लोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसके अलावा, TVS क्रेडिट के ऑनलाइन EMI कैलकुलेटर के साथ, आप टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई करने से पहले ही अपनी क्षमता और अन्य कारकों के आधार पर आसानी से पुनर्भुगतान राशि की गणना कर सकते हैं.

पर्याप्त बचत

अगर आप टू-व्हीलर लोन लेना चाहते हैं, लेकिन भारी-भरकम ब्याज का भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो आपको अपने फाइनेंस को बुद्धिमानी से मैनेज करना होगा। एडवांस में कैश भुगतान करने के बजाय, जिसके परिणामस्वरूप आपको अधिक भुगतान करना पड़ सकता है या भुगतान में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है, एक टू-व्हीलर लोन का विकल्प चुनें। यह आपको अपने पैसों को प्रभावी तरीके से बचाने और मैनेज करने की सुविधा देगा.

इसके अलावा, प्रत्येक माह एक छोटी राशि का भुगतान करना, एक बार में एक बड़ी राशि का भुगतान करने से कहीं अधिक विवेकपूर्ण होता है। आप टीवीएस क्रेडिट पर सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि और डोरस्टेप डॉक्यूमेंटेशन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

सुविधाजनक पुनर्भुगतान प्लान

आजकल, टू-व्हीलर लोन के पुनर्भुगतान शिड्यूल बहुत सुविधाजनक होते हैं। आपको पुनर्भुगतान शिड्यूल के अनुसार किश्तों के रूप में अपने बैंक को टू-व्हीलर लोन की राशि का भुगतान करना होगा। अधिकांश बैंक 12-48 महीनों की अवधि प्रदान करते हैं। इससे आपकी मासिक ईएमआई कम होगी.

कम आय की पात्रता

अगर आप अपने टू-व्हीलर के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं, तो इसका लाभ क्यों न उठाएं? इस प्रकार के फाइनेंस के साथ, आप इंश्योरेंस कवरेज और एक्सीडेंटल कवर भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके लोन की राशि अधिक है, तो मोटरसाइकिल की शोरूम कीमत के बजाय ऑन-रोड कीमत का उल्लेख करें। लेकिन ध्यान रखें कि ऑन-रोड कीमत में आरटीओ, इंश्योरेंस की राशि और एक्स-शोरूम कीमत शामिल होती है.

टू-व्हीलर लोन पर टैक्स छूट

जब आप टू-व्हीलर लोन का विकल्प चुनते हैं, तो आपको किश्तों में लोन का पुनर्भुगतान करने पर टू-व्हीलर लोन पर टैक्स छूट का लाभ मिलेगा। इससे आपका बहुत सारा पैसा बचेगा, क्योंकि लोन चुकाने के बाद, आप टैक्स और इंश्योरेंस का भुगतान किए बिना अपनी बाइक चला सकेंगे.

टीवीएस क्रेडिट पर, आप 2 मिनट के भीतर अप्रूवल के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और आसान प्रोसेसिंग की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। हम प्रोसेसिंग में कम समय लेने के साथ ही लोन की पूरी प्रक्रिया में कोई छिपे हुए शुल्क नहीं लेते हैं और कस्टमर्स को पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करते हैं.अधिक जानकारी के लिए चेक करें.

साइन अप करें और पाएं नए अपडेट्स और ऑफर्स

व्हाट्स ऐप

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें